सामग्री पर जाएँ

राथ्सचाइल्ड वंश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Image
रोथ्सचाइल्ड वंश का प्रतीक

रॉथ्सचाइल्ड वंश (Rothschild family; जर्मन: Rothschild Familie रोथशिल्थ फ़ामीलिय) एक विश्वप्रसिद्ध व्यापारिक वंश है जिसने १७६० के दशक में बैंक का कारोबार स्थापित किया जो काफी फला-फूला। जर्मनी के फ्रैंकफुर्त निवासी मेयर ऐम्स्केल रोथ्सचाइल्ड से यह वंश बैंकिंक के क्षेत्र में स्थापित हुआ। ऐम्स्केल रोथ्सचाइल्ड ने अपनेपाँच पुत्रों के साथ काम करते हुए एक अन्तरराष्ट्रीय बैंकिंग परिवार की नींव डाली। इस परिवार ने उस समय के सबसे शक्तिशाली परिवारों को भी पीछे छोड़। पवित्र रोमन साम्राज्य और यूनाइटेड किंगडम में इस परिवार को कुलीन पद पर पदोन्नत किया गया था।

रोथ्सचाइल्ड परिवार में चार कैडेट शाखाएँ शामिल हैं: ऑस्ट्रियाई, अंग्रेजी, फ्रेंच और नेपल्स।