ट्रस्ट म्यूचुअल फंड का बड़ा दांव! एयरपोर्ट, एविएशन और डिफेंस शेयरों में बढ़ाया निवेश
बिजनेस टुडे के शो Market Guru में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के सवालों का जवाब देते हुए ट्रस्ट म्यूचुअल फंड के सीआईओ मिहिर वोरा ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियादी मजबूती अब भी बरकरार है। उनके मुताबिक, पहले हाई फ्यूल कीमतों ने एविएशन सेक्टर की धारणा पर दबाव बनाया था, लेकिन अब भू-राजनीतिक तनाव कम होने और कच्चे तेल के दाम घटने से स्थिति बदलती दिख रही है।








