बजट की मुख्य झलकियाँ
भारतीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने वित्त वर्ष 2009-10 का बजट संसद में पेश कर दिया है. इसमें सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं के लिए धनराशि बढ़ाने का प्रस्ताव है. आयकर छूट की सीमा भी बढ़ाई गई है.
बजट की मुख्य झलकियाँ
13.00- प्रधानमंत्री ने बजट की तारीफ़ की
12.39 वित्त मंत्री ने बजट भाषण समाप्त किया
12.36 जूते- चप्पल सस्ते होंगे
12.33 ब्रांडेड ज्वेलरी उत्पाद शुल्क से मुक्त
12.32 बायोडीज़ल पर सीमा शुल्क घटा
12.27 सोना-चांदी पर सीमा शुल्क बढ़ा
12.24 मोबाइल फ़ोन पर कर छूट जारी रहेगी
12.23 एलीसीडी टेलीविज़न सस्ता होगा
12.16 वस्तुओं की ख़रीद बिक्री पर कर हटा
12.12 फ़्रिंज बेनिफिट टैक्स हटा
12.11 आयकर पर अधिभार हटा
12.09 आयकर छूट की सीमा बढ़ी
11.56 दस लाख 20 हज़ार करोड़ रुपए का बजट
11.53 राष्ट्रमंडल खेलों का बजट बढ़ाया गया
11.51 हर राज्य में केंद्रीय विश्वविद्यालय खुलेगा
11.45 ग़रीबों को स्वास्थ्य बीमा हर अस्पताल में
11.41 ग़रीब बच्चों की पढ़ाई के लिए सस्ता ऋण
11.40 प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना शुरु
11.37 भारत निर्माण योजना का दायरा बढ़ा
11.30 नरेगा के लिए 39 हज़ार करोड़ रुपए
11.30 प्रिंट मीडिया को विशेष सहायता
11.20 निर्यातोन्मुखी इकाइयों को सस्ती दर पर लोन
11.15 जेएनएनयूआरएम आवंटन 87 फ़ीसदी बढ़ा
11.11 अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिल रहे हैं
11.10 वर्ष 2008-09 के दौरान विकास दर 6.7 फ़ीसदी रही
11.08 कृषि विकास दर चार फ़ीसदी करना प्राथमिकता
11.06 विकास में सबको भागीदार बनाने की चुनौती
11.06 नौ फ़ीसदी विकास दर बनाए रखना प्राथमिकता
11.05 वित्त मंत्री वर्ष 2009-10 का आम बजट पेश कर रहे हैं
11.00 प्रणब मुखर्जी ने बजट भाषण शुरु किया
10.50 वित्त मंत्री संसद भवन रवाना हुए
10.45 सेंसक्स 15 हज़ार अंक से ऊपर पहुँचा


























