गर्मी में बढ़ा जल संकट

प्रकाशित

भारत में ख़राब मानसून का असर साफ़ दिखने लगा है और देश के मुंबई शहर में शायद पहली बार पानी की आपूर्ति पर कटौती हो रही है. मुंबई के क़रीब दो करोड़ लोगों को पानी की आपूर्ति में तीस प्रतिशत की कटौती कर दी गई है.

मुंबई ही नहीं देश के की इलाक़े पहले से ही पानी की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन यह समस्या महानगरों में विकराल रुप लेती जा रही है. राजधानी दिल्ली में कुछ ही समय पहले पानी और बिजली की कमी के कारण लोगों ने ज़बर्दस्त विरोध प्रदर्शन किए थे.

ऐसे में बीबीसी हिंदी सेवा ने देश भर में पानी की समस्या पर विशेष कार्यक्रम करके मसले की पड़ताल करने की कोशिश की.