जापान, भारत में भूकंप के तेज़ झटके

भूकंप
इमेज कैप्शन, जापान में भी तेज़ झटके महसूस किए गए हैं.
प्रकाशित

मध्य और पूर्वी जापान के कई इलाक़ों और भारत में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं.

रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है. राजधानी टोक्यो समेत कई शहरों में घरों को नुकसान पहुँचा है.

एहतियाती तौर पर एक परमाणु बिजली संयंत्र को बंद कर दिया गया है.

भारत और जापान ने भूकंप को देखते हुए हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के एक हिस्से में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी थी जिन्हें बाद में वापस ले लिया गया.

भारत में अंडमान निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी तटीय इलाक़ों में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए.

आंध्र प्रदेश के बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम में रहने वाले अमन ने बीबीसी को बताया, "हम लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक लगा कि बिस्तर हिल रहा है. सारे लोग झटपट सड़कों पर आ गए."

उन्होंने बताया कि भूकंप का झटका बहुत तेज़ नहीं था और आस-पास कोई नुकसान उन्होंने नहीं देखा है.