आपकी राय में निगरानी कैसे होती है?
एक समाचार संस्था होने के नाते हम कई अलग-अलग विषयों की रिपोर्ट देते हैं और हमारे पाठकों में उनमें से कई को लेकर भारी उत्साह पैदा होता है.
हमारा पाठक वर्ग बहुत व्यापक है और यह हमारा दायित्व है कि हम अपनी वेबसाइट पर निष्पक्ष और संतुलित सामग्री प्रस्तुत करें.
हम चाहतें हैं कि उनके बीच एक दिलचस्प और ज्ञानवर्धक बहस की शुरुआत हो लेकिन हम यह भी जानते हैं कि आपकी राय में शामिल कुछ विषयों की संपादकीय निगरानी बहुत ज़रूरी है.
इसलिए हमने इस पन्ने पर होने वाली बहस के लिए दो तरह के दिशानिर्देश तय किए हैं
1. पूरी निगरानी
इसे प्रकाशन से पहले की निगरानी भी कह सकते हैं. किसी भी बहस में शामिल होने वाली टिप्पणी को प्रकाशित करने से पहले बीबीसी टीम के किसी सदस्य की नज़रों से गुज़रना होगा.हमारा प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक टिप्पणियाँ प्रकाशित हों लेकिन हमारे पास रोज़ इतनी टिप्पणियाँ आती हैं कि सभी के प्रकाशन की गारंटी देना संभव नहीं होता.
2.प्रतिक्रियात्मक निगरानी
यदि आप रजिस्टर्ड सदस्य हैं तो आपकी टिप्पणियाँ सीधे प्रकाशित हो जाएँगी. यदि आप रजिस्टर्ड नहीं हैं तो प्रकाशन से पहले बीबीसी टीम के किसी सदस्य को उन पर नज़र डालनी होगी. हम फिर याद दिलादें कि हम सभी टिप्पणियों को प्रकाशन की गारंटी नहीं दे सकते.
बीबीसी टीम के सदस्य प्रतिक्रियात्मक निगरानी वाले आपकी राय के सभी पन्नों को देखते रहेंगे और उन टिप्पणियों को हटा देंगे जिनसे संस्था के नियमों का उल्लंघन होता है. हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप हमारे प्रतिक्रियात्म निगरानी वाले आपकी राय के मंच क लाभ उठाने के लिए स्वयं का पंजीकरण करा लें.
इस वेबसाइट के पाठक आपकी राय में दी किसी टिप्पणी पर शिकायत दर्ज कराना चाहें तो प्रत्यके टिप्पणी के नीचे दिए गए शिकायत के लिंक को क्लिक करें.
हम चाहते हैं कि प्रतिक्रियात्मक निगरानी के तहत अधिक से अधिक विषय शामिल हों ताकि ज़्यादा लोग बहस में हिस्सा ले सकें. लेकिन आपकी राय के कुछ मंच ऐसे हैं जिन की संपूर्ण निगरानी ज़रूरी है. हम आशा करते हैं कि समय के साथ हम अपने पाठकों को इन संपादकीय निर्णयों से अवगत कराते रहेंगे.


























