एक नाम, जो आज़ादी से जुड़ा है...
- Author, उर्मिला शेखावत
- पदनाम, बीबीसी संवाददाता, लंदन
- प्रकाशित
भारत की आज़ादी की 62वीं सालगिरह के मौके पर आइए आपको ले चलते हैं लंदन के कपारो हाउस जहां हम मिले एक सीधी सादी शख्सियत से, जिसके दिल का एक कोना भारत के लिए हमेशा से नम रहा है.
भारत के नाम की रौशनी से उनके उत्साही व्तक्तित्व में जो चमक आती है वो किसी से छुप नहीं सकती.
ब्रितानी संसद के ऊपरी सदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स के डिप्टी स्पीकर और भारतीय मूल के जाने-माने उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल से उर्मिला शेखावत ने ये विशेष बातचीत की है.