पेशावर धमाके में छह की मौत

प्रकाशित
पाकिस्तान की पुलिस ने बताया है कि पेशावर के चरसड़ा कस्बे में हुए एक भीषण बम विस्फोट में कम से कम छह लोग मारे गए हैं.
अधिकारियों ने इस धमाके के बारे में जानकारी दी और बताया कि इस धमाके में कई लोग घायल हुए हैं. इस धमाके में जिन लोगों की मौत हो गई है, उनमें अधिकतर बच्चे हैं.
इस विस्फोट में एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाया गया है.
तालेबान की चुनौती
हालांकि अभी तक किसी चरमपंथी संगठन ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है. लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे तालेबान समर्थक चरमपंथियों का हाथ हो सकता है.
पाकिस्तान के इस इलाक़े में तालेबान चरमपंथी सक्रिय रहे हैं और क़ानून-व्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी करते रहे हैं.
ख़ासतौर पर चरसड़ा कस्बा उन क़बायली इलाक़ों से सटा हुआ है जहाँ पाकिस्तानी तालेबानियों की गतिविधियाँ चलती रही हैं.






















