सानिया सेमी फ़ाइनल में

प्रकाशित

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा अमरीका के लेक्सिंगटन में चल रही आईटीएफ़ प्रतियोगिता के सेमी फ़ाइनल में पहुँच गई हैं.

सानिया
इमेज कैप्शन, सानिया को दूसरी वरीयता मिली है

पचास हज़ार अमरीकी डॉलर की इस ईनामी प्रतियोगिता में सानिया का क्वार्टर फ़ाइनल मैच पूरा नहीं हो सका.

क्योंकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अमरीका की लिंडसी ली वॉटर्स मैच से हट गईं.

उस समय सानिया मिर्ज़ा पहले सेट में 5-2 से आगे चल रही थी. सानिया को इस प्रतियोगिता में दूसरी वरीयता दी गई है.

सेमी फ़ाइनल में सानिया की मुक़ाबला छठी वरीयता प्राप्त चीन की मेग युआन से होगा.

युआन ने अपने क्वार्टर फ़ाइनल मैच में चौथी वरीयता प्राप्त अमरीका की मेडिसन ब्रेंगल को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से मात दी.