Chromium Google Chrome या Edge जैसे वेब ब्राउज़र द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट है। Chromium की मदद से आप नवीनतम विशिष्टताओं का उपयोग उनके कोड में शामिल किये जाते ही प्रारंभ कर सकते हैं, क्योंकि उच्च बारंबारता के साथ स्वचालित ढंग से कम्पाइल होता है।
चूँकि यह प्रोजेक्ट में शामिल किये जानेवाले कोड के साथ सीधे तौर पर कम्पाइल किया जाता है, इस कोड पर आधारित किसी ब्राउज़र का यह सबसे अस्थिर संस्करण होता है। इसलिए, नवीनतम सुविधाओं को आज़माने की सुविधा के बदले, आप स्थिरता संबंधी समस्याओं का भी सामना करते हैं, और इनमें से कुछ तो इतने गंभीर होते हैं कि वे आपको ब्राउज़र खोलने या सामान्य रूप से किसी वेबसाइट पर जाने से भी रोक सकते हैं।
Chromium को इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होती है क्योंकि यह प्रोग्राम सीधे डाउनलोड की गयी फाइल में ही रन किया जा सकता है। इसे खोलने के बाद, आप यह देख सकते हैं कि सौंदर्य बोध के स्तर पर यह व्यवहारतः Google Chrome से मिलता-जुलता है। इसमें वही टैब ले-आउट, ऑम्निबॉक्स, थीम, एक्सटेंशन, बुकमार्क, हिस्ट्री एवं डाउनलोड होते हैं, यानी मूलतः वह सब कुछ जो आप Chrome के साथ कर सकते हैं।
इसलिए, यदि आप नवीनतम Chrome और Chromium प्रोजेक्ट की विशिष्टताओं को आज़माना चाहते हैं, तो Chromium को डाउनलोड करना सबसे अच्छा विकल्प है। यदि आप अधिक स्थिरता की तलाश में हैं, लेकिन नई सुविधाओं को आज़माना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप Chrome Canary या Chrome Beta को डाउनलोड करें।
कॉमेंट्स
शानदार ऐप है लेकिन कभी-कभी धीरे लोड होता है, मैं इसे 4 स्टार देता हूं
धन्यवाद।
मैं इसे आज़माने जा रहा हूँ!!!! धन्यवाद!!!!
गूगल क्रोमियम मेरे पास अब तक का सबसे अच्छा इंटरनेट एप्लिकेशन है; यह बहुत तेज़ है, और सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसकी उपस्थिति को अनुकूलित कर सकते हैं। धन्यवाद, Uptodown।और देखें
कार्यक्रम बहुत हल्का है। केवल एक चीज जो मुझे पसंद नहीं है, वह है कि यह विंडोज़ के साथ शुरू होता है (शुरू होने पर)। एक सवाल: क्या यह XP के साथ संगत है?और देखें