कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन हो गया है. शेख हमद खलीफा की अगुवाई में कतर दुनिया की सबसे समृद्ध और प्रभावशाली अर्थव्यवस्था बनी. उन्होंने पहली बार कतर में परमानेंट संविधान लागू किया. शेख अमीर हमद ने अल जजीरा नाम का न्यूज नेटवर्क शुरू कराया था.
विश्व जनसंख्या दिवस पर अगर सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश की बात करें, तो भारत को कोई पीछे नहीं छोड़ सकता. लेकिन अगर सबसे कम जनसंख्या वाले 5 देशों की बात करें तो वह भारत के सामने बिल्कुल बौने साबित होते हैं.
Vishwa Jansankhya Diwas: हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या और लैंगिक असमानता जैसे मुद्दों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है. इस दिन बताया जाता है कि बढ़ती आबादी पर्यावरण को कैसे प्रभावित कर रही है और बढ़ती जनसंख्या पर कैसे नियंत्रण लगाया जा सकता है.
ऑटोइम्यून गैस्ट्राइटिस एक पुरानी (क्रॉनिक) बीमारी है. इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) बैक्टीरिया या वायरस से लड़ने के बजाय पेट की स्वस्थ कोशिकाओं को ही नुकसान पहुंचाने लगती है.
भारत और इंडोनेशिया के सांस्कृतिक संबंध करीब 2000 साल पुराना है. हिंदू और बौद्ध संस्कृति का इंडोनेशिया पर गहरा प्रभाव है. इंडोनेशिया के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर है. जबकि उनके राष्ट्रीय एयरलाइन का नाम गरुड़ है. इतना ही नहीं, 2 फीसदी से भी कम हिंदू आबादी होने के बावजूद इस देश में कई बड़े-बड़े मंदिर और मूर्तियां हैं.
शी ने माना कि उन्हें बहुत ज्यादा पसीना आता है, लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने दूसरों को परेशानी से बचाने की पूरी कोशिश की.
पीएम मोदी की 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा हो रही है. यह यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग और नॉलेज पार्टनरशिप को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इंडोनेशिया भारत को अब सिर्फ नया रणनीतिक साझेदार ही नहीं, बल्कि सफल पब्लिक पॉलिसी और डिजिटल इनोवेशन के भरोसेमंद सोर्स के तौर पर देख रहा है.
ईरान के पूर्व सर्वोच्च लीडर अयातु्ल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में लाखों लोग शामिल हुए. तेहरान में आजादी स्क्वायर पर खामेनेई के हाथ का प्रतीक दिखाई दे रहा है. अंगूठी पहने इस हाथ को यहां स्थाई तौर पर स्थापित कर दिया गया है. उनके पार्थिव शरीर को गृह शहर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.
अमेरिका ने अपने स्वतंत्रता दिवस की 250वीं वर्षगांठ बेहद भव्य तरीके से मनाई है। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे देश के सभी 50 राज्यों में विशेष समारोह आयोजित किए गए। राजधानी वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क सहित कई शहरों में अब तक की सबसे बड़ी आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसमें आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। वाशिंगटन डीसी में 40 मिनट तक चली आतिशबाजी में लाखों फायरवर्क शेल दागे गए। इसके अलावा लड़ाकू विमानों ने शानदार एयर शो और फ्लाई पास्ट के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। नौसेना के जहाजों ने भव्य परेड निकाली और पैराजंपर्स ने आसमान से हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए फिलाडेल्फिया में एक खास टाइम कैप्सूल जमीन के अंदर रखा गया है, जिसमें वर्तमान जीवनशैली और संस्कृति से जुड़ी वस्तुएं हैं। यह कैप्सूल अब देश की आजादी के 500 साल पूरे होने पर खोला जाएगा। इस उत्सव में देश के इतिहास, संघर्ष और भविष्य की उम्मीदों को प्रदर्शित किया गया।
रूफटॉप मिस्टिंग सिस्टम एक ऐसा कूलिंग सिस्टम है, जिसमें इमारत की छत पर हाई-प्रेशर पाइप और विशेष नोजल लगाए जाते हैं. ये नोजल बहुत छोटे-छोटे पानी के कण (मिस्ट) हवा में छोड़ते हैं.
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप सरकार से उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें सरकार ने अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर रोक लगा दी थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह संविधान में 14वें संशोधन का उल्लंघन है. कोर्ट ने कहा कि अमेरिका में पैदा हुआ हर बच्चा अमेरिकी नागरिक होगा.